जमुई : SEX रैकेट का भांडाफोड़, आपत्तिजनक हाल में धड़ा गए मुखिया जी - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

सोमवार, 22 अक्टूबर 2018

जमुई : SEX रैकेट का भांडाफोड़, आपत्तिजनक हाल में धड़ा गए मुखिया जी

जमुई/न्यूज़ डेस्क (सुशान्त सिन्हा) : जमुई नगर परिषद क्षेत्र के बाबू टोला महिसौड़ी मुहल्ला स्थित एक मकान में छापेमारी कर स्थानीय पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का खुलासा किया है।

जमुई पुलिस ने सम्बंधित मकान के कमरे से खैरा प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष सह हड़खार ग्राम पंचायत के मुखिया मुन्ना साव को एक लड़की के साथ आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया।
सम्बंधित लड़की भागलपुर जिला की रहने वाली बताई जा रही है।

पुलिस उपाधीक्षक राम पुकार सिंह ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर बाबू टोला महिसौड़ी स्थित एक मकान पर छापामार कर मुखिया मुन्ना साव, मुखिया के एक सहयोगी, मकान मालिक कन्हैया सिंह और एक लड़की को आपत्तिजनक स्थिति में दबोचा गया है।

उन्होंने आगे बताया कि खैरा प्रखंड अंतर्गत हड़खार पंचायत के मुखिया मुन्ना साव को मकान के कमरे से एक लड़की के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा गया। दोनों के अलावे इनके एक सहयोगी एवं मकान मालिक कन्हैया सिंह को भी मौके पर संदिग्ध अवस्था में गिरफ्तार किया गया है।
श्री सिंह ने कहा कि दबोचे गए लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। उन्होंने विधि सम्मत कार्रवाई किये जाने की बात कही।

उधर मुखिया मुन्ना साव की गिरफ्तारी की चर्चा लोगों की जुबान पर है। सेक्स रैकेट भंडाफोड़ का यह कांड जिलाभर में हॉट टॉक का विषय बना हुआ है।

Post Top Ad -