जमुई : डीएम से मिले चिराग, सुखाड़ पर हुई चर्चा - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

गुरुवार, 11 अक्टूबर 2018

जमुई : डीएम से मिले चिराग, सुखाड़ पर हुई चर्चा

जमुई (सुशान्त सिन्हा) : जमुई लोकसभा के सांसद चिराग पासवान ने गुरुवार की शाम शहर स्थित सर्किट हाउस में जिलाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार से मुलाकात की।

सांसद चिराग ने सुखाड़ हेतु बिहार सरकार द्वारा जमुई जिला को आवंटित सहायता राशि के व्यय पर चर्चा किया। साथ ही जिला भर में सुखाड़ की त्रासदी के मामले में और किस प्रकार के ठोस कदम उठाए जा सकते है उसपर भी चर्चा की।

इस दौरान उनके साथ सांसद प्रतिनिधि जीवन सिंह, युवा लोजपा के प्रदेश महासचिव रविशंकर पासवान, लोजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मोतिउल्लाह खान, लोजपा आईटी सेल के जिलाध्यक्ष ई. निर्भय सिंह, लोजपा आईटी सेल के जिला मीडिया प्रभारी गौरव कुमार, लोजपा आईटी सेल के जिला महासचिव मिथलेश पासवान एवं अन्य कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

Post Top Ad -