कोल्हुआ : मुख्यमंत्री सात निश्चय योजनान्तर्गत नाली निर्माण कार्य आरम्भ - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

रविवार, 30 सितंबर 2018

कोल्हुआ : मुख्यमंत्री सात निश्चय योजनान्तर्गत नाली निर्माण कार्य आरम्भ

 [कोल्हुआ | दयानन्द साव]
गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत कोल्हुआ पंचायत के वार्ड संख्या 7 में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजनान्तर्गत "हर गली नाली" निर्माण के लिये खुदाई का कार्य आरम्भ हो गया है। इसके तहत सकलदेव यादव के घर से रामचन्द्र यादव घर तक नाला का निर्माण होना है।
    ग्रामीण सुधीर यादव एवं सुरेंद्र यादव के मुताबिक नाला नहीं रहने से काफी परेशानी होती थी, आसपास के सभी घरों से पानी निकासी नहीं होने से जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई थी। अब नाली निर्माण कार्य आरंभ होने से लोगों के चेहरे पर संतोष का भाव साफ दिखाई दे रहा है।

Post Top Ad -