अलीगंज : 4 अक्टूबर से अनिश्चित हड़ताल करेंगे मानव बल विद्युत कर्मी - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

बुधवार, 26 सितंबर 2018

अलीगंज : 4 अक्टूबर से अनिश्चित हड़ताल करेंगे मानव बल विद्युत कर्मी

अलीगंज (चंद्रशेखर सिंह) : प्रखंड स्थित इस्लामनगर के पावर ग्रीड में मंगलवार को प्रगतिशील विद्युत कर्मी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले मानव बल विद्युत कर्मियों की बैठक विद्युत शक्ति उप केन्द्र अलीगंज में प्रमंडलीय अध्यक्ष संजय कुमार की अध्यक्षता में हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रमंडलीय अध्यक्ष ने कहा कि विद्युत कार्य में लगे संविदा कर्मियों को विभाग के द्वारा लगातार शोषण किया जा रहा है। समान काम करते हैं फिर भी हमलोगों को बाजिव मजदूरी नही मिल पाता है।

उन्होंने कहा कि विभिन्न पदों पर निकाली गई भर्ती रद्द करने एवं वर्षो से कार्य कर रहे मानव बल विद्युत कर्मी का समायोजन के साथ-साथ समान काम के समान वेतन को लेकर 4 अक्टूबर से पटना में बिजली मंत्री को ज्ञापन सौपकर सभी संविदा कर्मी अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।

उन्होंने कहा कि जबतक हम सभी की मांग पुरी नही होगी तब तक हम सभी संविदा पर कार्य कर रहे विद्युत कर्मी अनिश्चित हड़ताल पर रहेंगे। बैठक में सिकंदरा एवं अलीगंज प्रशाखा के विद्युत कर्मी व मानव बल ने कहा कि हम लोग शोषण की चककी में पिसे जा रहे हैं।

बैठक में राकेश कुमार, सुधीर कुमार, मुरारी शर्मा, सत्यम कुमार, राजीव रंजन, रामानुज कुमार, राजेश रंजन, संजीत कुमार, मकेशवर प्रसाद, सुमन कुमार, कुंदन कुमार, शंभु मंडल, दयानंद महतो, चंदन कुमार के अलावे सभी मानव बल उपस्थित थे।

Post Top Ad -