अलीगंज : सिंकदरा मुख्यमार्ग NH 333 किनारे सूखे पेड़ से बनी है अनहोनी की आशंका - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शुक्रवार, 3 अगस्त 2018

अलीगंज : सिंकदरा मुख्यमार्ग NH 333 किनारे सूखे पेड़ से बनी है अनहोनी की आशंका

  [अलीगंज | चन्द्रशेखर सिंह] :-
प्रखंड क्षेत्र के सिकंदरा मुख्य मार्ग स्थित चंद्रदीप से लेकर सिकंदरा स्थित एन एच 333 सड़क किनारे दर्जनों सुखे पेड़ से यात्रियों व आस पास के लोगों को  किसी अनहोनी की आशंका बनी हुई है। सड़क किनारे वर्षों से सुखा पेड़ नंग धडंग खड़े होकर कभी भी तेज हवा व  बारिश के दौरान कभी भी किसी समय धाराशायी हो सकती है।
बता दें कि मुख्य मार्ग में बसों का परिचालन व सड़क किनारे तथा बाइक सवार का आवागमन लगी रहती है। लोगों ने बताया कि सूखे पेड़ से कभी भी  किसी को खतरा हो सकती है।कई जगहों पर सुखी बिजली तार पर लटकी हुई है।जो किसी को भी नुकसान पहुंचा सकती है।
समाजसेवी सौरभ सिंह ,मुन्ना सिंह, लोजपा के प्रखंड अधय्क्ष बखोरी पासवान ने सड़क किनारे सुखे पेड़ को वन पदाधिकारी से कटवाने की मांग की है।
बता दें, इस सावन के महीने में काँवरियों की वाहन लगातार बोलबम के लिए सुल्तानगंज के लिए इसी मार्ग से जाते हैं। यदि जल्द ही इस सूखे पेड़ को कटवाया न गया, तो किसी भी अनहोनी घटना को टाला नहीं जा सकेगा।

Post Top Ad -