अलीगंज : असमंजस में हैं पेंशनधारी, नहीं मिल रहा पासबूक - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

सोमवार, 6 अगस्त 2018

अलीगंज : असमंजस में हैं पेंशनधारी, नहीं मिल रहा पासबूक

[अलीगंज | चन्द्रशेखर सिंह]
इन दिनों प्रखंड मुख्यालय में पेंशनधारियों की भीड़ उमड़ पड़ी है। समाज कल्याण सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत सभी पेंशनधारियो से आधार संख्या को पंजीकृत करने के लिए जीवन प्रमाण -पत्र सह सहमति पत्र का विपत्र जमा कराया जा रहा है।

जिसमें नये पेंशनधारी जिनको पेंशन स्वीकृति तिथि व लेखा संख्या व पासबुक पंचायत सचिव के द्वारा उपलब्ध नही कराया गया है। जिससे जीवन प्रमाण पत्र जमा करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जमा काउंटर से बिना पेंशन पासबुक व लेखा/ स्वीकृति तिथि का विपत्र जमा लेने से पंचायत सचिव के द्वारा इंकार कर दिया जा रहा है।

पेंशन लाभुक सावित्री देवी, कविता देवी, कारू यादव, उमेश ठाकुर आदि ने बताया कि दो साल से पेंशन मिल रहा है। लेकिन पेंशन पासबुक नही मिला है। अब जीवन प्रमाण पत्र फार्म जमा करने में उसकी खोज किया जा रहा है। हम कहां से लेखा संख्या व स्वीकृति तिथि लावें, पेंशनधारियो में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
प्रखंड विकास पदाधिकारी मो. शमसीर मलिक ने बताया कि कुछ नये पेंशन लाभूक की पासबुक नही मिल पाया है। जिन्हें पेंशन मिल रही है वैसे लाभुक आधार संख्या व बैंक पासबुक का फोटो काॅपी भी जमा कर सकते हैं।

Responsive Advertisement