भोजपुरी सिनेप्रेमियों का दिल धड़काने आ रही हैं लूलिया गर्ल निधि झा - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

गुरुवार, 2 अगस्त 2018

भोजपुरी सिनेप्रेमियों का दिल धड़काने आ रही हैं लूलिया गर्ल निधि झा




[पटना]    ~अनूप नारायण
भोजपुरी सिनेप्रेमियों के दिलों की धड़कन लूलिया गर्ल निधि झा की भोजपुरी फिल्म गैंगस्टर दुल्हनिया इस शुक्रवार रिलीज हो रही है। फिल्म में निधि झा और चॉकलेटी हीरो गौरव झा हैरतअंगेज एक्शन पोज में दिख रहे हैं। यह फिल्म कुछ अलग कहानी के साथ दर्शकों भरपूर मनोरंजन करने वाली है। इस फिल्म में निधि केंद्रीय भूमिका में हैं और उनके नायक हैं गौरव झा। इस फिल्म में पहली बार निधि झा जबरदस्त एक्शन करती नजर आयेंगी। जी आर 8 फिल्म्स के बैनर तले निर्मित की गई इस फिल्म के निर्माता कुमार विवेक हैं तथा निर्देशक सौरभ सुमन हैं। फिल्म के मुख्य कलाकार निधि झा के साथ गौरव झा, ग्लोरी मोहंता, संजय पांडेय, कन्हैया लाल, कौशिक मिश्रा, आर जे राज आदि हैं। निधि झा की आने वाली फिल्में गैंगस्टर दुल्हनियां के अलावा मंदिर वहीं बनायेंगे, मैं नागिन तू सपेरा, जुनून इत्यादि हैं। बातचीत के क्रम में निधि झा ने बताया कि उनकी फिल्म गैंगस्टर दुल्हनिया नारी सशक्तिकरण को समर्पित इस फिल्म के माध्यम से नारी के सशक्त स्वरुप को दिखाया गया है।

Post Top Ad -