अलीगंज : नहीं हो रही बारिश, बढी किसानों की परेशानी - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शनिवार, 14 जुलाई 2018

अलीगंज : नहीं हो रही बारिश, बढी किसानों की परेशानी

  
[अलीगंजचन्द्रशेखर सिंह] :-
बारिश नही होने से अब किसानों में बेचैनी बढ रही है। कृषकों ने खेतों में धान का बिचडा तो गिरा दिया लेकिन इन्द्र भगवान की कृपा नहीं होने से किसान के खेतों में दरार पड़ने लगी है, और धान का बिचडा पानी के अभाव में सुख रहा है।अद्रा नक्षत्र पार हो चूका है। पानी के कोई आसार नही देख किसान चिंतित होने लगे हैं। किसान ब्रह्मदेव सिंह, श्यामसुंदर सिंह, प्रभुदयाल सिंह, गोरेलाल यादव, मनोज कुमार, महेंद्र यादव ने बताया कि पानी नही पड़ने से अब सुखाड की स्थिति बनती जा रही है।

क्षेत्र के किसान टुक-टुक आसमान की ओर निगाहें लगा बैठें हैं। किसान कर्ज लेकर धान का बिचडा खेतों में गिरा दिया है। अब बारिश नही होने से बिचडा सुख कर खेतों में दरार पडने लगा है। जो स्थानीय किसानों के लिए परेशानी का सबब बना है।

Post Top Ad -