नेशनल डॉक्टर्स डे आज : यहाँ जानिए किनके जन्मदिवस पर मनाया जाता है - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

रविवार, 1 जुलाई 2018

नेशनल डॉक्टर्स डे आज : यहाँ जानिए किनके जन्मदिवस पर मनाया जाता है

विशेष (सुशान्त सिन्हा) : डॉ. बिधान चंद्र रॉय का जन्म आज के ही दिन यानि 1 जुलाई को वर्ष 1882 में पश्चिम बंगाल में हुआ था। इनके जन्मदिन को डॉक्टर्स-डे के रूप में मनाया जाता है। 1928 में इन्होंने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की स्थापना में अहम भूमिका निभाई थी। डॉ. रॉय पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री भी रहे थे। उनका जन्‍म 1 जुलाई 1882 को हुआ था। इसको इत्त्फाक ही कहा जाएगा कि 1962 में 1 जुलाई को उनका देहांत हुआ था।

वह एक एक वरिष्ठ चिकित्सक, विद्वान् शिक्षाविद, निर्भीक स्वतंत्रता सेनानी, कुशल राजनीतिज्ञ और प्रसिद्ध समाज सेवक के रूप में याद किया जाता है। विशेषकर बंगाल के प्रथम मुख्यमंत्री के रूप में उनके द्वारा किए गये उल्लेखनीय कार्यों के संदर्भ में उन्हें 'बंगाल का मसीहा' भी कहा जाता है। सन 1947 में देश स्वतंत्र हुआ तो डॉ.राय को केंद्रिय मंत्रिमंडल में सम्मिलित करने पर विचार हुआ, किंतु उन्होंने अपने डॉक्टरी और समाज सेवा कार्यों को प्राथमिकता देते हुए स्पष्ट इंकार कर दिया।

तब गांधी जी के कहने पर उन्हें एक कांग्रेसी होने के नाते अपने कर्तव्य के रूप में बंगाल के मुख्यमंत्री पद का दायित्व ग्रहण करना पड़ा। डॉ. राय ने अपने जीवन काल में अनेक सार्वजनिक क्षेत्रों में अपनी पूरी क्षमता के साथ कार्य किया। आज भी उनके द्वारा भारत के विभिन्न स्थानों में स्थापित संस्थान इस बात का स्पष्ट प्रमाण हैं कि वे सही मायनों में राष्ट्र निर्माता थे।

'जादवपुर टी.बी.अस्पताल', 'चितरंजन सेवा सदन', आर.जी.खार.मेडिकल कॉलेज', 'कमला नेहरू अस्पताल', 'विक्टोरिया संस्थान' और 'चितरंजन कैंसर अस्पताल' प्रमुख हैं। उन्होंने अपने निवास स्थल को भी अपनी माता के नाम पर अस्पताल चालाने के लिए दान दे दिया। सन् 1957 में उन्हें भारतीय विज्ञान कांग्रेस का अध्यक्ष चुना गया। 4 फरवरी 1961 में वरिष्ठ चिकित्सक, विद्वान् शिक्षाविद, निर्भीक स्वतंत्रता सेनानी, कुशल राजनीतिज्ञ और प्रसिद्ध समाज सेवक डॉक्टर बिधान चंद्र राय को भारत सरकार द्वारा 'भारत रत्न' से सम्मानित किया गया।

Post Top Ad -