मौरा : घनश्याम बाबा की वार्षिक पूजा संपन्न, उमड़े श्रद्धालु - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शुक्रवार, 20 जुलाई 2018

मौरा : घनश्याम बाबा की वार्षिक पूजा संपन्न, उमड़े श्रद्धालु

मौरा (संजीवन सिंह) : शुक्रवार को मौरा पंचायत के पुराने घनश्याम स्थान में वार्षिक पूजा का आयोजन किया गया। इस पूजन कार्यक्रम में मौरा पंचायत के अलखपुरा व बंधौरा गांव के ग्रामीणों समेत इलाके के कई अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

बताया जाता है कि यह पूजा लगभग डेढ़ सौ वर्षों से चली आ रही है। इसका आयोजन हर वर्ष आषाढ़ महीने में होता है। मान्यता है कि यह पूजा होने के बाद ही खेत में रोपनी का कार्य शुरू होता है।

मौरा पंचायत के वर्तमान मुखिया कांता प्रसाद सिंह के अनुसार बाबा घनश्याम की स्थापना गिद्धौर राज रियासत के द्वारा हुआ था। बाद में इसे गिद्धौर महाराज द्वारा ग्रामीणों के सुपुर्द कर दिया गया। तब से ग्रामीणों द्वारा ही पूजा करवाया जा रहा है।

मौरा के इस घनश्याम बाबा के वर्तमान पुजारी श्री नरेश दुबे बताते हैं कि हम लगभग 1982 से यह पूजा करते आ रहे हैं। इसके पहले उनके पूर्वज यहाँ पूजा करते थे। मान्यता है कि यहां जो भी भक्त आते हैं उनकी मनोकामना पूर्ण होती है। लोग यहाँ घनश्याम बाबा के पास मन्नतें मांगते हैं, और वह पूर्ण होती है।

विषैले सांप के काट लेने पर मंत्र विधि के द्वारा यहां दैवीय शक्ति से उपचार किया जाता है। जिनकी मन्नतें पूरी होती है वह श्रद्धालु यहाँ ब्रह्मभोज का आयोजन करते हैं और बकरे की बलि देते हैं।

Post Top Ad -