अलीगंज में युवा लोक जनशक्ति पार्टी की बैठक आयोजित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

रविवार, 1 जुलाई 2018

अलीगंज में युवा लोक जनशक्ति पार्टी की बैठक आयोजित

Gidhaur.com:(अलीगंज):- प्रखंड के अलीगंज बाजार में एक नीजी भवन में युवा लोक जन शक्ति पार्टी की बैठक  युवा लोजपा के प्रखंड अध्यक्ष वेद प्रकाश की अध्यक्षता में  सम्पन्न हुआ,जबकि मंच का संचालन लोजपा के प्रखंड अध्यक्ष बखोरी पासवान ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए युवा लोजपा के जिला अध्यक्ष राष्ट्रदीप सिंह ने कहा कि लोक जन शक्ति पार्टी के सांसद चिराग पासवान के नेतृत्व में जमुई लोकसभा का चौमुखी विकास हो रहा है।विकास की बयार शहर से लेकर सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में दिख रहा है।


उन्होंने ने कहा कि प्रखंड अध्यक्ष अभी से ही बुथ सिपाही को मजबूती के साथ तैयार करें,ताकि अगामी लोकसभा चुनाव में विरोधियों को मजबूती के साथ शिकस्त दिया जाएगा।लोजपा के राष्ट्रीय सचिव बाई पी सुमन ने कहा कि जमुई लोक सभा के सांसद के द्वारा विकास हो रहा है।उन्होंने सभी कार्यकर्ताओ को संगठित व सशक्त होकर जन समस्याओं पर ध्यान देने की अपील करते हुए संगठन मजबूती पर बल दिया गया।नव मनोनीत युवा प्रखंड अध्यक्ष वेद प्रकाश ने संगठन की मजबूती का संकल्प लेते उसके विस्तार जल्द ही करने का निर्णय लिया।मौके पर पंचायत अध्यक्ष पोषण सिंह,रामविलास पासवान,उदय यादव,रंजय कुमार,मनोज कुमार,अविनाश सिंह,मजदूर सेल के जिला अध्यक्ष मनोज कुशवाहा के अलावे बड़ी संख्या में लोजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

चंद्रशेखर सिंह
अलीगंज
01.07.2018

Post Top Ad -