जदयू की दो दिवसीय बैठक दिल्ली में - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

रविवार, 8 जुलाई 2018

जदयू की दो दिवसीय बैठक दिल्ली में

Gidhaur.com:(पटना):- शनिवार को दो दिन की यात्रा पर नीतीश कुमार दिल्ली पहुँच गए हैं। आज शाम बिहार भवन में वे जेडीयू के पदाधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। श्री कुमार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। अगले दिन रविवार की सुबह 10 बजे जंतर-मंतर स्थित जेडीयू मुख्यालय में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भी शामिल होंगे। नीतीश कुमार के जेडीयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार जंतर मंतर स्थित पार्टी मुख्यालय में  राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हो रही है। बैठक में लोकसभा चुनाव हुए एनडीए के साथ सीटों के तालमेल पर बातचीत होगी। इस बीच कांग्रेस के बिहार प्रदेश अध्यक्ष कौकब कादरी ने नीतीश कुमार को महागठबंधन में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उन्होंने कहा कि नीतीश अच्छे व्यक्ति हैं। वे एनडीए से बाहर आते हैं तो उनसे बातचीत होगी। नो एंट्री जैसी कोई बात नहीं है। उधर आरजेडी ने नीतीश महागठबंधन में नो एंट्री कह रखा है। दिल्ली में नीतीश के रामविलास पासवान और अरुण जेटली से मिलने की  संभावना है।

अनूप नारायण
पटना 
08.07.2018

Post Top Ad -