रतनपुर : वार्ड संख्या 9 में वार्ड सभा एवं सचिव पद के लिए चुनाव आयोजित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

मंगलवार, 31 जुलाई 2018

रतनपुर : वार्ड संख्या 9 में वार्ड सभा एवं सचिव पद के लिए चुनाव आयोजित

[गिद्धौर | डब्लू पंडित]

सोमवार को प्रखण्ड के रतनपुर पंचायत के वार्ड संख्या 09 में पंचायत सचिव मनोज कुमार सिंह के देख-रेख तथा वार्ड सदस्य रामदास तिवारी कि अध्यक्षता में वार्ड सभा का आयोजन हुआ।
उक्त वार्ड सभा में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत गली-नाली एवं घर-घर नल को क्रियान्वयन के लिये वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति का गठन किया गया। वार्ड सचिव पद के लिये चुनाव कराया गया। मतगणना के उपरांत विकास कुमार तिवारी को 63 मत, दिलीप तिवारी को 55 मत और प्रभाकर तिवारी को 2 मत प्राप्त हुआ। इस तरह से विकास कुमार तिवारी 8 मतों से जीत दर्ज कर वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति का सचिव घोषित किया गया, वहीं सदस्य के रूप में पंच से अनीता देवी, जीविका से नूतन देवी का चयन किया गया।
इस अवसर पर वार्ड सदस्य रामदास तिवारी,पंचायत सचिव मनोज कुमार सिंह, विवेक कुमार तिवारी, विजय तिवारी, वीरेन्द्र तिवारी, संजय तिवारी, पंकज तिवारी, टिंकू तिवारी, अनुज तिवारी, मनोज तिवारी, चंद्रमणि दुबे, शशि भूषण तिवारी, उमेश तिवारी के अलावे सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

Post Top Ad -