खोरठा फ़िल्म 'द लास्ट आप्शन नक्सलाइट' में आइटम नम्बर करती नजर आएंगी जापानी अदाकारा - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

मंगलवार, 26 जून 2018

खोरठा फ़िल्म 'द लास्ट आप्शन नक्सलाइट' में आइटम नम्बर करती नजर आएंगी जापानी अदाकारा

Gidhaur.com (मनोरंजन) : मयूरी मोशन फिल्म व रेणुका जगदीश फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले संयुक्त रूप से खोरठा भाषा में बन रही फिल्म "द लास्ट ऑप्शन नक्सलाइट" के आइटम नम्बर पर टोक्यो जापान की अदाकारा मूना त्रिताल अपने हुस्न का जलवा बिखेरती नजर आयेंगी। उक्त जानकारी फिल्म निर्देशिका पायल कश्यप ने दी। सुश्री कश्यप ने आगे बतलाया कि फिल्म की शूटिंग हाल ही में सम्पन्न हुई हैं। जिसमें एक भी गीत नहीं था। लेकिन डिस्ट्रीब्यूटर ने फिल्म में एक आइटम नम्बर डालने का अनुरोध किया ताकि फिल्म का बिजनेस अच्छा हो।

इस संबंध मे  फिल्म के निर्माता संजीव सिंह से इस बावत डिस्कशन किया गया तो वे भी डिस्ट्रीब्यूटर के निर्णय से सहमत हुए। अब फिल्मकारों के  सामने एक चुनौती थी कि बढ़िया गीत कैसे तैयार हो। इस संबंध मे अनेकों खोरठा में बनी एल्बम देखी गई, कई एल्बमों के देखने और सुनने के बाद सभी इस निष्कर्ष पर पहुंचे की गीत खोरठा भाषा के सबसे बड़े गीत के जादुगर जिसने झारखंड सहित कई प्रांतों मे अपने लिखे गीतों से युवाओ की पहली पसंद बन चुके  विनय तिवारी से गीत लिखवाया जायें। जब विनय को इस संबध मे प्रस्ताव दिया गया तो  विनय तिवारी भी डायरेक्टर, फ़िल्म निर्माताओं के उम्मीद पर शत प्रतिशत खरे उतरते हुए उन्होंने अपनी कलम से एक अल्फाज़ को पिरोते हुए  " हसीना... हामर जईसन नॉय कोई हसीना.. गीत रच डाला। इस गीत को धुन में बांधने वाला संगीतकार मुम्बई में सक्रिय कोलकाता के सिद्धार्थ बोस हैं, जिन्होंने बड़ा ही कर्णप्रिय धुन बनाया है।

इस फ़िल्म के कहानी लेखक रमेश चंद्र झा  ने बताया कि अब सबके सामने सबसे बड़ी चुनौती थी हसीना का किरदार निभाने वाली मॉडल की खोज। तभी गत दिनों मुम्बई में आयोजित एक ब्यूटी कॉन्टेस्ट में बतौर जज हिस्सा लेने आयी जापान की अदाकारा मूना त्रिताल से फिल्म की निर्देशिका पायल कश्यप से मुलाकात हुई। मूना ने बॉलीवुड में अपना कैरियर अजमाने कि बात फिल्म के निर्माता से कही। तभी मूना त्रिताल को  गाना सुनाया गया और आईटम नम्बर करने का प्रस्ताव दिया। जिसे सुन मूना बेहद खुश हुई और फौरन हां कह दी। इस तरह मूना को अनुबंधित कर लिया गया।

नक्सलाइट फिल्म में क्या संदेश है के जवाब में सुश्री कश्यप ने बतलाया कि आज देश के युवा गुमराह होकर हाथ में बंदूक उठा रहे हैं। मेरी फिल्म नक्सलाइट उसी गुमराह हुए युवको को मुख्यधारा से जोड़ने की एक कवायद है नक्सलाइट। इस फ़िल्म की पूरी शूटिंग झारखंड की हसीन वादियों में की गई है, इसमें झारखंड समेत कई नामी गिरामी कलाकारों ने काम किया है, जैसे दिवाकर तिवारी, गौरव गोरे, आनंद राणा, विजय बाहर, गोरा, निशांत इत्यादि।

अनूप नारायण
26/06/2018, मंगलवार

Post Top Ad -