अलीगंज : 3 राजस्व कर्मचारियों के भरोसे चल रहा है अंचल कार्यालय - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

गुरुवार, 28 जून 2018

अलीगंज : 3 राजस्व कर्मचारियों के भरोसे चल रहा है अंचल कार्यालय

[Gidhaur.com | अलीगंज] :- जिले के अलीगंज प्रखंड के अंचल में राजस्व कर्मचारी के कमी का दंश झेल रहा है। एक राजस्व कर्मचारी के जिम्मेदारी पांच से लेकर सात हल्का तक की लगान वसूली से लेकर आवासीय,जाति ,आय रिपोर्ट तक करना है।अब सहज ही अंदाजा लगा सकते हैं। कर्मी एक और कार्य छः से लेकर सात हल्का की सौंपी गई है।
बता दें कि अलीगंज अंचल में अंचल निरीक्षक का पद भी  अतिरिक्त प्रभार में चल रहा है।राजस्व कर्मचारियो की कमी रहने से किसानों को लगान वसूली व जमीन संबंधित जानकारियों के लिए एक दिन के बदले सप्ताह भर की चक्कर लगानी पड़ रही है। दर्जनों  किसानों धर्मेन्द्र कुशवाहा,बखोरी पासवान ने बताया हल्का का अतिरिक्त प्रभार में चलने से रसीद कटाने व अन्य कार्यों के  लिए सप्ताह दिन का चक्कर लोगों को लगाना पड़ता है।राजस्व कर्मचारी ने भी नाम नही छापने की शर्त पर बताया कि एक की जगह पांच हल्का की जिम्मेदारी दे दी गईं है।तो सभी जगहों पर कार्य को देखना पड़ता है तो कार्य में विलंब हो सकता है।अतिरिक्त प्रभार मिलने से रात दिन कार्य करना पड़ता है।अंचलाधिकारी रवि प्रसाद ने बताया कि राजस्व कर्मचारियो की कमी है। इस संबंध में जिला पदाधिकारी से राजस्व कर्मचारी की मांग किया गया है।

(चन्द्रशेखर सिंह)
अलीगंज | 28/06/2018, गुरूवार
www.gidhaur.com

Post Top Ad -