चकाई प्रखंड के मात्र 25 प्रतिशत घरों में शौचालय उपलब्ध - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

रविवार, 3 जून 2018

चकाई प्रखंड के मात्र 25 प्रतिशत घरों में शौचालय उपलब्ध

[gidhaur.com | चकाई(जमुई)] :- शनिवार को बेरवारी स्थित चकाई पंचायत भवन में शौचालय निर्माण हेतु मुखिया राधिका देवी की अध्यक्षता में बैठक की गई। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव रंजन एवं अन्य कर्मियों व जनप्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। बैठक में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए बीडीओ राजीव रंजन ने बताया कि हर घर में शौचालय निर्माण कराना आवश्यक है अन्यथा आने वाले समय वैसे घरों में रह रहे लोगों को सरकारी लाभ से वंचित रहना पड़ सकता है।  वहीं उपस्थित वार्ड सदस्यों को हिदायत देते हुए उन्होंने कहा कि जल्द वो शौचालय निर्माण करा चुके लोगों का फॉर्म जमा करें अन्यथा 10 जून के बाद उसकी राशि की भुगतान नहीं की जाएगी और लाभुक लाभ से वंचित रह जाएंगे। इसके सिर्फ जो नये शौचालय का निर्माण करेंगे उन्हीं को लाभ मिलेगा। सारे वार्ड सदस्यों को शौचालय निर्माण को पूरा करवाने में ततपरता से लगने को कहा गया। शौचालय निर्माण के वेसलाइन सर्वे में हुई गड़बड़ी में सुधार का काम पूरा करने,पंचायत व बार्ड से सर्वे प्राप्तिकरण पंचायत कार्यालय को सूचना,प्रखंड कार्यालय को सुचना देने,तथा ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित करते हुऐ शौचालय निर्माण कार्य में जुडने का प्रयास करने को कहा गया। उन्होंने कहा कि पंचायत के सभी लोगों के साथ समूह में शौचालय के महत्व पर चर्चा की जानी चाहिए।
मौके पर नोडल पदाधिकारी रवि रंजन,रोजगार सेवक भैरव कुमार वाजपेयी,अनिल साह, उप मुखिया देवेंद्र ठाकुर,पवन कुमार केशरी,मनोज पासवान,दीपक पासवान,प्रमोद पांडेय, विकास वर्मा, विनीता देवी, सूरज साह, अशोक साह, लीलो महतो, अभय कुमार पासवान आदि लोगों ने शौचालय निर्माण हेतु अपना समर्थन दिया।

(श्याम सिंह तोमर)
चकाई  |  03/06/2018, रविवार
www.gidhaur.com

Post Top Ad -