अलीगंज : बाजार गई महिला 3 दिनों से लापता, परिजनों में अनहोनी की आशंका - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

बुधवार, 16 मई 2018

अलीगंज : बाजार गई महिला 3 दिनों से लापता, परिजनों में अनहोनी की आशंका

[gidhaur.com | अलीगंज(जमुई)]  :- जिले के चंद्रदीप थाना क्षेत्र के सगमा गांव से अलीगंज बाजार गई एक महिला तीन दिन से लापता है।परिजनों ने थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है।
जानकारी के अनुसार लापता महिला के भैसुर उमेश सिंह ने बताया कि मेरे भाई मिथलेश सिंह की पत्नी खुशबू देवी उम्र 26 वर्ष दिनांक 14 मई की दोपहर वट साविञी पूजा की सामग्री लाने के लिए अलीगंज बाजार गई थी।और देर शाम तक घर वापस नही आई ।मोबाइल के माध्यम से रात भर सगे संबंधियों व रिश्तेदारो के यहां खोजबीन के बाद भी पता नही चल पाया है।दो दिन और आस-पास भी पता करने पर कहीं कोई सुराग नही मिल पाई है।तब थक हारकर लिखित आवेदन थाना में दिया है। तीन दिन बाद भी कुछ सुराग नही मिलने से अब परिजनों में किसी अनहोनी की चिंता सताये जा रही है। लापता महिला को एक पुत्र व एक पुत्री है।उसके पति चेन्नई में रहकर काम करते हैं।
बता दें कि, इधर कुछ दिनों से जिले में लापता होने की घटना में बढोत्तरी हुई है।

(चन्द्रशेखर सिंह)
अलीगंज | 16/5/2018, बुधवार
www.gidhaur.com

Post Top Ad -