शिक्षक दिनेश यादव के परिजनों से मिले पूर्व विधायक सुमित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

रविवार, 25 फ़रवरी 2018

शिक्षक दिनेश यादव के परिजनों से मिले पूर्व विधायक सुमित

Gidhaur.com (सोनो/जमुई) : जिले के खैरा थाना क्षेत्र के पिपराखार गांव के पास बुधवार को एक शिक्षक दिनेश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद गुरुवार को चकाई के  पूर्व विधायक सुमित कुमार सिंह जमुई के सदर अस्पताल पहुँचकर पीड़ित परिजनों से मिले और अपनी सांत्वना व्यक्त की। जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया गया।

जानकारी अनुसार मृतक को पांच गोली मारी गई। शव के पास से जिंदा कारतूस और पांच खोखे भी पाये गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने  कारतूस को बरामद कर लिया। जिस शिक्षक की हत्या हुई है, वो जिले के चकाई विधानसभा अंतर्गत चरकापत्थर थाना क्षेत्र के टहकार गांव का रहने वाला था।

मौके पर पूर्व विधायक श्री सिंह ने जिलाधिकारी से बात कर अतिशीघ्र मुआवजा राशि दिलाने की बात कही। पीड़ित परिवार को फिलहाल 4 लाख रुपये का मुआवजा राशि 2 दिनों में दिलाया जाएगा। मौके पर डीएसपी नेशार अहमद, अनुमंडल पदाधिकारी सुरेश प्रसाद सहित बड़ी संख्या में वहाँ के ग्रामीण उपस्थित थे।

चन्द्रदेव बरनवाल
सोनो/जमुई      |      25/02/2018, रविवार

Post Top Ad -