छपरा : थावे विद्यापीठ ने दस दिग्गजों को प्रदान किया विद्यावाचस्पति की मानद उपाधि - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

बुधवार, 21 फ़रवरी 2018

छपरा : थावे विद्यापीठ ने दस दिग्गजों को प्रदान किया विद्यावाचस्पति की मानद उपाधि

Gidhaur.com (छपरा) : बीते सोमवार 19 फरवरी को छपरा के मठनपुरा में थावे विद्यापीठ के प्रतिकुलपति डॉ. अरविंद आनन्द के संयोजन में ऐतिहासिक कार्यक्रम का सफल आयोजन हुआ। जिसमें थावे विद्यापीठ के कुलपति व अन्तर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त साहित्यकार डॉ. शिवनारायण की अध्यक्षता में हुए सम्मान समारोह में कुलसचिव डॉ. पी. एस. दयाल यति ने प्रतिवेदन पाठ किया।

विद्यापीठ द्वारा जिन विशिष्ट व्यक्तियों को विद्यावाचस्पति (पीएचडी समतुल्य) की मानद उपाधि प्रदान की गयी उनमें निम्नांकित लोग शामिल हैं :
1) श्री लॉक देव सोहोदेब (इंग्लैंड) - साहित्यकार
2) श्री उदेश्वर सिंह (इंग्लैंड) - भोजपुरी व समाज सेवी
3) जनार्दन सिंह "सिग्रिवाल" (सांसद,महाराजगंज) - भोजपुरी सेवी
4) सुश्री देवी (बिहार) - भोजपुरी सहित्य - संगीत सेवी
5) श्री धनंजय मिश्रा (मुम्बई) - संगीतकार
6)प्रो. संजय कुमार (विभागाध्यक्ष, ए. एन. कॉलेज, पटना) - हिन्दीसेवी
7) श्री शैलेन्द्र कुमार पान्डेय (लखीसराय) -हिन्दी-अंगिका सेवी
8) श्री पुरषोत्तम कुमार (सम्पादक, जनादेश) -हिन्दी-मगही सेवी
9) सुश्री सुधा सिंह (निदेशक, नामदा ग्रुप) - हिन्दी-वज्जिका सेवी
10) श्री शशि कुमार सिंह (पटना,बिहार) - हिन्दी-मगही सेवी

Gidhaur.com के लिए अनूप नारायण की रिपोर्ट
21/02/2018, बुधवार

Post Top Ad -