उड़ीसा से जारी हुआ फ़िल्म 'सईयां ई रिक्शावाला' का संगीत - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शनिवार, 3 फ़रवरी 2018

उड़ीसा से जारी हुआ फ़िल्म 'सईयां ई रिक्शावाला' का संगीत

Gidhaur.com (मनोरंजन) : प्रदर्शन को तैयार चिरप्रतीक्षित भोजपुरी फीचर फिल्म "सईयां ई रिक्शावाला" के संगीत को जारी करने उड़ीसा की राजधानी भुवनेश्वर में भोजपुरिया फ़िल्म इंडस्ट्री के दिग्गजों का जुटान हुआ। शहर के बरमुंडा इलाके के फोनिक्स स्टूडियो के सभागार में भोजपुरी फिल्मों के सुप्रसिद्ध निर्देशक मनोज श्रीपति, चर्चित फिल्म अभिनेत्री प्रतिभा पांडेय, फ़िल्म के नायक अमित कश्यप आदि ने फ़िल्म का संगीत जारी किया।

कोठा जहाँ प्यार बिकेला, प्यार बिना चैन कहाँ रे, चुन्नुबाबू सिंगापुरी, लव यू दुल्हिन सहित कई हिंदी, भोजपुरी, उड़िया एवम मैथिली आदि फिल्मों के निर्देशक मनोज श्रीपति ने फ़िल्म का संगीत जारी करते हुए कहा कि सईयां ई रिक्शावाला भोजपुरी फिल्मों के लिए मील का पत्थर साबित होगा और लड़खड़ाते भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री के लिए संजीवनी का काम करेगा। उन्होंने भोजपुरी फिल्मों पर अश्लीलता का आरोप मढ़ने वालों को आड़े हाथों लेते हुए उन्हें दुर्भावना से ग्रस्त हो नकारात्मक मानसिकता का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि देश मे भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री ने अपने समाज के बदौलत देश और दुनिया मे अपना दबदबा कायम किया।

अभिनेत्री प्रतिभा पांडेय ने फ़िल्म के गानों की प्रशंसा करते हुए इसे कर्णप्रिय व रोचक बताया। मौके पर फ़िल्म के नायक अमित कश्यप, चरित्र अभिनेता रंजीत गुप्त, पंकज पराशर सहित फ़िल्म से जुड़े कई लोग उपस्थित थे। बताते चलें कि शराबबंदी, प्रौढ़ शिक्षा एवं नारी सशक्तिकरण जैसे गंभीर मुद्दों को केंद्र में रख बनाई गई इस फ़िल्म के निर्माता ज्योति एन सिंह, निर्माता आर बी सिंह, कथाकार अरविंद पासवान हैं जबकि मुख्य भूमिका में अमित कश्यप के अलावा बॉलीवुड अभिनेता विवेकानंद झा, खुशबू पांडेय, अरुण शांडिल्य, अनिल पतंग, राकेश महंथ, अजय अनंत, रंजन कुमार, संजीव पहलवान, बबलू आनंद, लता, मोना सिंह आदि हैं।

अनूप नारायण
03/02/2018, शनिवार

Post Top Ad -