जमुई : लोजपा महिला प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित, 8 मार्च को जमुई में राज्यस्तरीय सम्मलेन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शनिवार, 3 फ़रवरी 2018

जमुई : लोजपा महिला प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित, 8 मार्च को जमुई में राज्यस्तरीय सम्मलेन

Gidhaur.com (जमुई) : शनिवार को जमुई जिला मुख्यालय स्थित लोक जनशक्ति पार्टी के जिला प्रधान कार्यालय में लोजपा महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष चंदा देवी की अध्यक्षता में महिला प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में मुख्य रूप से भाग ले रहीं लोजपा महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष नीलम सिन्हा ने अपने सम्बोधन में कहा कि अगामी 8 मार्च को जमुई में लोजपा महिला प्रकोष्ठ के राज्यस्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। जिसमें राज्य के सभी 38 जिला के पार्टी पदाधिकारी भाग लेंगे। साथ ही राज्यस्तरीय नेता एवं पदाधिकारीगण उक्त सम्मेलन को संबोधित करेंगे और पार्टीजनों को अगामी लोकसभा चुनाव के लिए ऊर्जान्वित करेंगे।

श्रीमति सिन्हा ने रामविलास पासवान, चिराग पासवान एवं पशुपति नाथ पारस के नेतृत्व में पूर्ण आस्था प्रकट करते हुए कहा कि लोजपा की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है।

इस बैठक को लोजपा के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष सुभाष पासवान, जीवन सिंह, चंदन सिंह, पिंकी वर्मा, शोभा देवी, राखी पासवान समेत कई लोगों ने संबोधित किया और आगामी 8 मार्च के सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की।

सुशांत साईं सुंदरम
03/02/2018, शनिवार

Post Top Ad -