अलीगंज : लोजपा की बैठक आयोजित, होली मिलन समारोह 25 को - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

गुरुवार, 22 फ़रवरी 2018

अलीगंज : लोजपा की बैठक आयोजित, होली मिलन समारोह 25 को

gidhaur.com(अलीगंज) :-  प्रखंड के लोजपा कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओ की एक बैठक प्रखंड अध्यक्ष बखौरी पासवान की अध्यक्षता में आयोजित हुई।बैठक में प्रखंड अध्यक्ष ने बताया कि हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी जमुई सांसद सह लोजपा संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष चिराग पासवान की ओर से आगामी 25 फरवरी को जमुई श्री कृष्ण सिंह स्टेडियम में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया है।इस कार्यक्रम में जिले भर के राजग कार्यकर्ता शरीक होंगे।प्रखंड अध्यक्ष श्री पासवान ने कहा कि अलीगंज प्रखंड के सभी कार्यकर्ताओं से होली मिलन समारोह में भाग लेने की अपील किया।उन्होंने ने कहा कि अभी से ही हम सभी कार्यकर्ताओ को 2019 के लोक सभा चुनाव की तैयारी के लिए कमर कसकर तैयार होना होगा।ताकि जमुई लोकसभा से फिर दोबारा रिकार्ड मतों  से चिराग पासवान की जीत सुनिश्चित हो सके।अभी से सभी कार्यकर्ता को संघर्ष तेज करने की अपील किया।मौके पर पंचायत अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह,मो सलाउदीन खान,राजकुमार पासवान,फिरंगी रजक,शंभु सिंह,हरखित माझी उमेश चौधरी,रंजय दास,कपिल पासवान,गोपाल सिंह,गोलटेन सिंह,संजय सिंह,ममता पासवान,जितेन्द्र पासवान,राम स्वरूप पासवान,महेन्द्र पासवान,धर्मेन्द्र कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में लोजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
(चन्द्रशेखर सिंह)
अलीगंज | 22/2/2018(गुरूवार)
www.gidhaur.com

Post Top Ad -