बेगुसराय : राजद विधायक उपेन्द्र पासवान पर जानलेवा हमला, 2 अन्य भी घायल - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शनिवार, 3 फ़रवरी 2018

बेगुसराय : राजद विधायक उपेन्द्र पासवान पर जानलेवा हमला, 2 अन्य भी घायल

Gidhaur.com (बखरी/बेगुसराय) बखरी के राजद विधायक उपेन्द्र पासवान पर मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात युवको ने उस समय फायरिंग की जब वह कुछ कार्यकर्ताओं के साथ अपने घर के बाहर बैठे थे। इस हमले में वहां बैठे एक शिक्षक नवल किशार के पेट में गोली लगी जबकि संजीव नामक एक अन्य युवक भी घायल हुआ है जिनका इलाज बेगुसराय में चल रहा है। उक्त घटना शुक्रवार की बताई जा रही है।

विधायक पर पूर्व में भी हमले की कोशिश हुई थी। जदयू के महासचिव के सी त्यागी सहित भाजपा और राजद के कई नेताओं इस हमले की निंदा की है। इधर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस घटना की कडी निंदा करते हुए कानून और विधि-व्यवस्था पर सवाल उठाया है।

अनूप नारायण
03/02/2018, शनिवार

Post Top Ad -