भविष्य के हित के लिए शिक्षा में सुधार आवश्यक : अनिल सिंह - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

मंगलवार, 30 जनवरी 2018

भविष्य के हित के लिए शिक्षा में सुधार आवश्यक : अनिल सिंह

gidhaur.com(जमुई) :- स्कूल ड्रेस में 7 स्कूलों के बच्चों साढ़े 11:30 बजे से 12 बजे तक हाथ में हाथ डालकर मानव श्रृंखला बनाई।
दिन था मंगलवार, और अवसर था शिक्षा सुधार मानव कतार कार्यक्रम का जिसके आयोजन केंद्रीय राज्य मंत्री सह रालोसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा व पूर्व सांसद सह प्रदेश अध्यक्ष भूदेव चौधरी के आह्वान पर शिक्षाग्रह कार्यक्रम के तहत  किया गया। 
इस अवसर पर कचहरी चौक से  स्टेशन रोड के दोनों किनारे छात्रों ने मानव श्रृंखला बनाई। कार्यक्रम के उपरांत रालोसपा के राष्ट्रीय महासचिव अनिल सिंह ने कहा कि भविष्य के हित के लिए शिक्षा में सुधार आवश्यक है। जिससे मजबूत नैतिक व जिम्मेदार समाज गढ़ा जा सके। बच्चों में डाला गया नैतिक ज्ञान का बीज ही समाज व देश की दशा व दिशा तय करेगा।
इस अवसर रामविलास कुशवाहा सहित रालोसपा के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार, जिला प्रभारी उमाशंकर सिंह, नगर अध्यक्ष विनय कुमार, जिला महासचिव शंभू मंडल, विवेक सिन्हा और सभी स्कूल के डायरेक्टर सहित दर्जनों कार्यकर्ता लोग उपस्थित थे।
(अभिषेक सिन्हा)
जमुई | 30/01/2018(मंगलवार)
www.gidhaur.com

Post Top Ad -