सुविधाहीन इलाके में भी दी जा रही है व्यवहारिक शिक्षा : विकास - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शनिवार, 27 जनवरी 2018

सुविधाहीन इलाके में भी दी जा रही है व्यवहारिक शिक्षा : विकास

 Gidhaur.com(जमुई) :- सरस्वती पूजा एवं गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में सुदूर गांव भिमाइन जो सुविधा विहीन होते हुए छात्र-छात्राओं को कोचिंग सेंटर के माध्यम से सिर्फ किताबी शिक्षा ही नही वरण राष्ट्र प्रेम सहित अन्य व्यवहारिक शिक्षा दी जा रही है।
उक्त बातें 69वें गणतंत्र दिवस पर श्योर सक्सेस कोचिंग सेंटर भिमाइन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व पूर्व जिला पार्षद श्री विकास प्रसाद सिंह ने  कहा।
उन्होंने बताया कि यहाँ सुविधा नही रहते हुए भी कोचिंग सेंटर में सैंकड़ों छात्र-छात्राएं पढ़ाई करती है। आयोजित रंगारंग कार्यक्रम में खेल,कब्बडी,बाद-विवाद,राष्ट्र गान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमे सभी प्रतियोगिता के तीन विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
राष्ट्रगान प्रतियोगिता में मो. इकराम को प्रथम एवं गुड्डी कुमारी को द्वितीय तथा मो. सगीर तृतीय पुरस्कार से नवाजा गया। 
 उपस्थित छात्र-छात्राओं साहित अभिभावकों को संबोधित करते भाजपा नेता श्री सिंह ने कहा कि अब सच मे देश बदल रहा है एक सुदूर गांव में इतने अच्छे होनहार अपनी बेहतर भविष्य निखार रहे है। जहां सभीधर्म से ऊपर राष्ट्र को मान रहे है उस देश पर कभी आंच नही आ सकता है। हिंदुस्तान के प्रधानसेवक आज ऐसे बने है जो 125 करोड़ हिंदुस्तानी की बात करते है सभी की हित की बात सोचते है। आज प्रधानसेवक के रूप विश्व शक्ति के रूप में देश आगे बढ़ रहा है।

कार्यक्रम में इनके अलावे भाजपा जिला प्रवक्ता श्री नरेन्द्र सिंह,मीडिया प्रभारी श्री उदय नारायण सिंह, बालमुकुंद सिंह,कोचिंग संचालक श्री जयकांत सिंह,बमबम सिंह,शिवम सिंह,पप्पू भगत,राजेन्द्र मोदी,मो लुकमान अंसारी,सहित अन्य लोग भी संबोधित किया।
(अभिषेक सिन्हा)
जमुई | 27/01/2018 (शनिवार)
www.gidhaur.com

Post Top Ad -