वरिष्ठ पत्रकार अनूप नारायण सिंह हुए सम्मानित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

गुरुवार, 12 अक्टूबर 2017

वरिष्ठ पत्रकार अनूप नारायण सिंह हुए सम्मानित

Gidhaur.com (न्यूज़ डेस्क) : बिहार की राजधानी पटना में गुरुवार 5 अक्टूबर को आयोजित एक भव्य समारोह में पत्रकार अनूप को बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्री श्रवण कुमार, भोजपुरी फिल्मों के महानायक कुणाल व वरिष्ठ भाजपा नेत्री किरण घई के हाथों लाल बहादुर शास्त्री सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर भोजपुरी फिल्मों की अभिनेत्री पुष्पा वर्मा, शिक्षाविद अमरदीप झा गौतम भी उपस्थित थे। कार्यक्रम न्यूज प्लस चैनल द्वारा आयोजित किया गया था।
मूल रूप से छपरा जिले के मशरख प्रखंड के अरना गांव निवासी अनूप फिलहाल एक राष्ट्रीय न्यूज चैनल के बिहार रिसर्च टीम में हैं। इसके अलावा अनूप कई ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल्स के लिए भी नियमित लिख रहे हैं। हिंदी दैनिक आज से वर्ष 2000 में अपने पत्रकारिता कैरियर की शुरुआत करने वाले अनूप दैनिक जागरण, ई टी वी बिहार, व समकालिन तापमान बिहारी खबर में अपनी सेवा दे चुके हैं। खोजी पत्रकारिता को एक नया आयाम देने वाले इस युवा पत्रकार ने बिहार को ही अपनी कर्म भूमि बनाया है।

(सुशान्त साईं सुन्दरम)
Gidhaur.com | 12/10/2017, गुरुवार

Post Top Ad -