प्रगति मेहता के सार्थक प्रयास से जदयू में शामिल हुए राजद के कई नेता - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शुक्रवार, 29 सितंबर 2017

प्रगति मेहता के सार्थक प्रयास से जदयू में शामिल हुए राजद के कई नेता

Gidhaur.com (न्यूज़ डेस्क) : सोमवार को जदयू के प्रदेश कार्यालय में जदयू संसदीय दल के नेता आर. सी. पी. सिंह ने अत्यंत पिछड़े वर्ग के कई नेताओं को जदयू की सदस्यता दिलाई।
इनमें मुंगेर की पूर्व मेयर श्रीमती कुमकुम देवी, मधुबनी जिला प्रमुख संघ के अध्यक्ष सह राजद अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष रामप्रीत मंडल, जहानाबाद के पूर्व जिला पार्षद सह राजद नेता इसराइल राइन, राजद अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव ब्रजभूषण सिंह, राजद अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव रामविलास सहनी, औंटा के पूर्व मुखिया मुकेश कुमार, मुखिया और मुंगेर जिला युवा राजद उपाध्यक्ष विजय पटेल और मुंगेर जिला युवा राजद उपाध्यक्ष सुजीत कुमार मंडल प्रमुख हैं।
इस मौके पर इनके सैकड़ों समर्थक मौजूद थे। मिलन समारोह में बिहार के शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा, प्रगति मेहता,एमएलसी संजय गांधी, पार्टी पदाधिकारी रविंद्र सिंह, डॉ नवीन आर्य और प्रदेश महासचिव अनिल कुमार उपस्थित रहे।
इन सभी नेताओं के जदयू में शामिल होने के पीछे पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं महासचिव प्रगति मेहता की सकारात्मक भूमिका रही। विदित हो कि, गिद्धौर निवासी प्रगति मेहता कुछ दिन पूर्व ही राजद का दामन छोड़ जदयू में शामिल हुए हैं।
और अब उनके नेतृत्व में इतने नेताओं का राजद छोड़कर जदयू में आना नीतीश कुमार और पार्टी के लिए एक बड़ी मजबूती है। इससे पार्टी का विस्तारीकरण होगा और बिहार को विकास की दिशा में उन्मुख किया जा सकेगा।

Gidhaur.com      |       29/09/2017, शुक्रवार

Post Top Ad -