शुरू हुई गर्मी की छुट्टियां - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

रविवार, 21 मई 2017

शुरू हुई गर्मी की छुट्टियां

राज्य सरकार के आदेशानुसार मध्य विद्यालयों में 22 मई से गर्मी की छुट्टियां प्रारम्भ होंगी। शनिवार को बच्चों की अंतिम कक्षाएं हुईं। बच्चे इसे लेकर काफी उत्साहित दिखे। गिद्धौर के कन्या मध्य विद्यालय, उत्क्रमित मध्य विद्यालय, कस्तूरबा गाँधी विद्यालय सहित प्रखंड के सभी सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में गर्मी की छुट्टी हो गई है। सभी विद्यालय 12 जून से खुलेंगे। वहीं उच्च विद्यालयों में गर्मी की छुट्टियां 29 मई से शुरू होंगी। तपती गर्मी और बढ़ते पारे के बीच बच्चे छुट्टियां पाकर काफी खुश नजर आये। इसके साथ ही लगभग सभी निजी विद्यालयों में भी गरमी की छुट्टियां हो गई हैं।
~गिद्धौर     |     21/05/2017, रविवार  

Post Top Ad -