चैत्र नवरात्र : माँ जगजननी के आगमन से माहौल भक्तिमय - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शुक्रवार, 31 मार्च 2017

चैत्र नवरात्र : माँ जगजननी के आगमन से माहौल भक्तिमय

माँ आदिशक्ति की भक्ति का पर्व चैत्र नवरात्र सोमवार से शुरू हो चुका है। इस चैत्र नवरात्र आस्था के ज्योत तो जलेंगे ही साथ ही 'जय माता दी' के जयघोष से गिद्धौर प्रखंड का माहौल भक्तिमय हो जाएगा। प्रखंड अंतर्गत बनझुलिया, बंधौरा, रतनपुर व मौरा के प्रमुख देवी मंदिरों में इसकी तैयारियां भी शुरू हो गई है। मंदिरों मे साफ-सफाई, सजावट का काम जारी है। बाजारों में भी पूजन सामग्री के खरीददारों की भीड़ देखी जा रही है। गिद्धौर बाजार में कई लोग पर्व को लेकर पूजा और व्रत के सामान खरीदते दिख रहे हैं। व्यवसायी अपने-अपने स्टाल्स लगाने में वयस्त हैं।

माता की प्रतिमा को अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार

नवरात्र को लेकर मूर्तिकार भी तेजी से माँ दुर्गा की मूर्तियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। अब मंदिर को बस प्रतिमा का इन्तजार है।

प्रशासनिक चाक-चौबंद की कड़ी व्यवस्था

नवरात्र को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त की तैयारी है। गिद्धौर टावर चौक से लेकर मुख्य मार्ग एन एच 333 एवं मंदिर तक कड़ी नजर रखी जाएगी ताकि कोई भी असामाजिक तत्व किसी प्रकार की अप्रिय घटना को अंजाम न दे सके।


- अभिषेक कुमार झा, गिद्धौर
(31/03/2017, शुक्रवार)

Post Top Ad -