Breaking News

6/recent/ticker-posts

जमुई : ब्रजेश सिंह राजपूत बने भाजपा आईटी सेल के क्षेत्रीय प्रभारी


जमुई : बिहार प्रदेश भाजपा द्वारा जमुई जिले के ब्रजेश सिंह राजपूत को आईटी सेल एवं सोशल मीडिया का क्षेत्रीय प्रभारी बनाया गया है। ज्ञात हो कि श्री सिंह ने इसके पूर्व आईटी सेल के जिला संयोजक के रूप में भी काम कर चुके हैं। इनके कार्यकुशलता एवं पार्टी के प्रति समर्पण को देखते हुए प्रदेश नेतृत्व ने इन्हें आईटी सेल के क्षेत्रीय प्रभारी का नेतृत्व सौंपा है। 
इसके लिए उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल, आईटी सेल के प्रदेश संयोजक मनन कृष्णा एवं जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह के प्रति आभार व्यक्त किये। उनके मनोयन से जमुई भाजपा मे खुशी व्याप्त है।
इनको बधाई देने वालों में जिला उपाध्यक्ष बृजनंदन सिंह, दुर्गा केशरी, जिला महामंत्री विनय कुमार पांडेय, सोनेलाल पासवान, जिला मंत्री कंचन देवी, संगीता मिश्रा, भाजपा नेता निर्मल सिंह, साधना सिंह, भगवान पाडेय, अमित कुमार सिंह, अजय पासवान सहित दर्जनों भाजपा नेताओं शामिल है ।