Breaking News

6/recent/ticker-posts

अलीगंज : राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस नेता की मरीजों के बीच फल का वितरण

अलीगंज | युवाओं के प्रेरणा स्रोत,प्रखर व्यक्तितव के धनी कांग्रेस नेता राहुल गांधी जी के 50 वें जन्मदिन के अवसर पर अलीगंज में कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने अस्पताल में जाकर दर्जनो मरीजों के बीच फल का वितरण किया। 
समाजसेवी सह कांग्रेस नेता धर्मेन्द्र पासवान ने कहा कि युवाओं के दिल के धड़कन व देश के विकास झलकता चेहरा राहुल गांधी ने देश की सुरक्षा में सीमा पर लगे वीर जवानों को शहीद होने पर अपना जन्मदिन पर देश भर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को केक नही काटने का निर्देश दिया। सेवा दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया। अलीगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दर्जनों मरीजों के बीच फल का वितरण किया गया।
मौके पर किसान धर्मेन्द्र कुशवाहा, विक्रमादित्य, आनंदलाल पाठक, उप मुखिया अनिल यादव, चंद्रशेखर आजाद, अशोक कुमार, नगीना चंद्रवंशी, अवधेश यादव, ब्रह्मदेव सिंह के अलावे स्वास्थय कर्मी व दर्जनो कांग्रेसी कार्य कर्ता उपस्थित थे।