Breaking News

6/recent/ticker-posts

पटना की घटना! प्रेमी ने प्रेमिका को मारी गोली, फिर खुद भी की आत्महत्या

पटना [प्रियंका] : राजधानी के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के नंद गाँव में प्रेम प्रसंग में एक लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड को गोली मार दी है. लड़की को गोली मारने के बाद लड़के ने खुद को भी गोली मार ली. जिसमे लड़के की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि लड़की की हालत गंभीर है, जिसको इलाज़ के लिए पारस  अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 मिली जानकारी के मुताबिक प्रेम प्रसंग में दोनों के बीच  लेकर विवाद हुआ था. जिसके बाद गुस्से में लड़के नें अपनी प्रेमिका को पहले गोली मार दी, फिर खुद भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली.

वही इस घटना की सूचना मिलने के बाद  पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है।