Breaking News

6/recent/ticker-posts

सिमुलतला : उत्क्रमित मध्य विद्यालय में हुआ स्मार्ट क्लास का शुभारंभ

सिमुलतला (गणेश कुमार सिंह) :-
बुधवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिमुलतला में स्मार्ट क्लास का शुभारंभ किया गया। पंचायत राज कानोदी की मुखिया रुखसाना खातून व पूर्व जिला परिषद् श्री कान्त यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। 


मौके पर स्थानीय नेता अशोक सिंह ने कहा कि स्मार्ट क्लास के माध्यम से विद्यार्थियों को उत्तम शिक्षा मुहैया कराया जा सकेगा। वहीं राजद नेता श्रीकांत यादव ने कहा कि निजी विद्यालय में जहाँ लोगों का अधिक आकर्षण बना है वही सरकारी विद्यालय के तरफ लोग अपने बच्चे को शिक्षा दिलाना कम पसंद करते है। स्मार्ट क्लास सरकारी विद्यालय में शिक्षा सुधार हेतु सरकार का मत्वपूर्ण कदम है। इस व्यवस्था से सरकारी विद्यालय के तरफ अभिभावक की रूचि में अवश्य बृद्धि होगी। स्मार्ट क्लास आधुनिक तकनीक की नई मिशाल है जिसके माध्यम से डिजिटल पढाई करवाई जायगी। एवं बच्चों की प्रतिभा निखारने के लिए मोटिवेशनल वीडिओज़ दिखाये जायेंगे। 45 मिनट के स्मार्ट क्लास में 25 मिनट तक अध्ययन, 10 मिनट तक प्रश्नोत्तरी, एवं शेष 10 मिनट में असेसमेंट एवं रिजल्ट दिया जायेगा। यह क्रिया नित प्रतिदिन किया जायेगा।


 उद्घाटन के मौके पर  प्रधानाध्यापक भूपेंद्र ठाकुर, संजय पंडित, शोभा सिन्हा, कल्याणी कुमारी, रेणु कुमारी, बबिता कुमारी, ज्योति कश्यप, ज्योतिमा कुमारी, नमिता कुमारी, नूपुर कुमारी, चुनचुन यादव अध्यक्ष अंकन प्रसाद यादव, सचिव ममता सिंह, शुरेश चौधरी, विशेश्वर ठाकुर, संकुल समन्वयक रूपेश पंडित सहित दर्जनों शिक्षक एवं सैकड़ो छात्र छात्राएं मौजूद थे।