Breaking News

6/recent/ticker-posts

चकाई प्रखंड में शांति से मना मुहर्रम, सुरक्षा के थे पुख्ता इंतजाम


चकाई | सुधीर कुमार】:-

प्रखंड में मंगलवार को मुहर्रम धूमधाम से मनाया गया। प्रखंड के विभिन्न कर्बला से ताजिया जुलूस निकाला गया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। चकाई बाजार, रामचंद्रडीह, कठवारा, दुलमपुर, सरौन, बालागोजी, भितिया, कांशीडीह आदि स्थानों कर्बला में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। साथ ही विभिन्न जगहों से जुलूस भी निकाला गया जिसमें युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। 


इस दौरान लोगों ने विभिन्न तरह के करतब दिखाकर लोगों का खूब मनोरंजन किया। इस दौरान हिन्दू धर्मावलंबियों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेकर हिन्दू मुस्लिम एकता की मिशाल पेश की। वहीं चकाई बाजार में मेले का भी आयोजन किया गया जिसमें लोगों की काफी भींड देखी गई। खासकर बच्चों में काफी उत्साह देखा गया। वहीं विभिन्न कर्बला पर चकाई पुलिस द्वारा सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे। 

चकाई थानाध्यक्ष राजीव कुमार , बीडीओ सुनील कुमार चांद, सीआरपीएफ सहायक कमांडेंट राधेश्याम मीणा, पीओ बिनोद कुमार, बीसीओ मुकेश कुमार, खुद सुरक्षा व्यवस्था में लगे हुए थे।