मूसलाधार बारिश में भी धुआंधार जनसम्पर्क अभियान चला रहे दरौंदा उपचुनाव के राजद प्रत्याशी - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शनिवार, 28 सितंबर 2019

मूसलाधार बारिश में भी धुआंधार जनसम्पर्क अभियान चला रहे दरौंदा उपचुनाव के राजद प्रत्याशी


पटना [अनूप नारायण] :
दरौंदा विधानसभा उप चुनाव में राजद प्रत्याशी उमेश कुमार सिंह का सघन जनसंपर्क अभियान मूसलाधार बारिश के बावजूद जारी है। अभी तक लगभग 25 से ज्यादा पंचायतों में बूथ स्तर पर कमेटियों का गठन किया गया है। उमेश कुमार सिंह की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बिहार में विगत 3 दिनों से मौसम बहुत खराब है फिर भी हजारों की तादाद में युवा उनके साथ गांव-गांव घूमकर लालटेन छाप पर बटन दबाने की अपील कर रहे हैं। उमेश कुमार सिंह सिवान जिले के दरौंदा विधानसभा क्षेत्र के ही रहने वाले हैं। इस उपचुनाव में राजद ने उनके ऊपर दाँव लगाया  है। सामाजिक न्याय, क्षेत्र में 12 साल बनाम आठ माह के नारे के साथ वे लोगों के बीच जा रहे है। लोगों को समझा रहे हैं और यह बता रहे हैं कि 8 महीने में ही बहुत सारे लोगों को जवाब देने में सक्षम है। कई सारे संगठन भी उनके समर्थन में जनसंपर्क अभियान चला रहे है। उमेश कुमार सिंह ने बताया कि 30 सितंबर को अपना नामांकन करेंगे जिसमें पार्टी के कई वरिय नेताओं के साथ ही साथ हजारों की तादाद में समर्थक भी शामिल होंगे। पत्रकारों से बातचीत के क्रम में उमेश कुमार सिंह ने बताया कि वह अपना मुकाबला एकतरफा मानते हैं क्योंकि क्षेत्र की जनता ने मूड बना लिया है कि जो लोग खुद को लोकतंत्र में राजा समझते हैं उन्हें इस बार जवाब दिया जाए।

Post Top Ad -