Breaking News

6/recent/ticker-posts

बरहट : रुबेन कुमार सिंह के लोजपा जिलाध्यक्ष बनने पर लोगों ने दी बधाई

बरहट (कुमार विश्वजीत सिंह) :-
लोक जनशक्ति पार्टी में अपनी सक्रिय योगदान देने वाले रुबेन कुमार सिंह उर्फ बुल्ली सिंह को जमुई लोजपा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष पशुपति पारस ने उन्हें मनोनयन पत्र सौंपा। उन्होंने श्री सिंह को बधाई देते हुए कहा कि बेहतर कार्यकुशलता और कर्मठता को देखते हुए ये पद भर सौंपा गया है।


श्री सिंह के लोजपा जिलाध्यक्ष मनोनित होने पर लोजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष और उत्साह देखा जा रहा है।  जिले भर के लोजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें बधाई देने का सिलसीला जारी है। इसके अलावे बरहट के लोजपा अध्यक्ष बबलू कुमार सिंह, जमुई लोजपा के सचिव रूपेश सिंह, पंकज कुमार, मनोज कुमार सिंह, श्रवण कुमार सिंगज, जयनन्त सिंह, राजन कुमार, गुड्डन सिंह, आशुतोष सिंह, अमरजीत सिंह, निर्मल।सिंह, विमल सिंह, संजय सिंह, शेखर कुमार आदि ने बधाई देते हुए रुबेन सिंह को अपनी शुभकामनाएं दी है। 

रुबेन कुमार सिंह के पिता स्वर्गीय शुशील कुमार सिंह उर्फ हीरा जी सक्रिय राजनेता के तौर पर 3 बार जमुई के विधायक के पद की शोभा बढ़ा चुके हैं। रुबेन सिंह खुद बरहट प्रखण्ड से प्रमुख पद को सुशोभित कर चुके हैं।