Breaking News

6/recent/ticker-posts

जदयू प्रदेश अध्यक्ष के निर्विरोध राज्यसभा निर्वाचन पर कार्यकर्ताओं में हर्ष

Gidhaur.com (अलीगंज/जमुई) : बिहार में हुए राज्यसभा चुनावों के मद्देनजर छह सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन होने के बाद कार्यकर्ताओ में खुशी का महौल है। जनता दल यु के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह (दादा जी) के तीसरी बार राज्य सभा सदस्य निर्वाचित होने पर जमुई जिले सहित अलीगंज प्रखंड के जदयु कार्यकर्ताओ ने खुशी का इजहार किया है।

दादा जी के निर्विरोध निर्वाचन होने पर खासकर अल्पसंख्यक गांव सेवे में युवा जदयु के प्रदेश महासचिव मो. नजम इकबाल के नेतृत्व में जदयु कार्यकर्ताओ ने शुक्रवार को मिठाईया बाटकर खुशी जताई। युवा प्रदेश महासचिव ने बताया कि दादा जी तीसरी बार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं जो इनके कुशल कार्यो का प्रतिफल है।

उन्होंने बताया कि दादा जी का अल्पसंख्यको से काफी लगाव है। इनमें संगठन नेतृत्व करने की एक बड़ी क्षमता हैं। इसलिए अल्पसंख्यक युवाओं का लगाव इनके साथ है। शुक्रवार को दादा जी के निर्विरोध निर्वाचित होने पर सेवे गांव में दिनभर जश्न महौल बना रहा।

मौके पर पूर्व मूखिया मो. गौहर, मो. ओकैश उर्फ मेजर, पूर्व जिला परिषद सदस्य मो. वसीम हसन, मंटु सिंह, एल एल पाठक, मुन्ना सिंह, मो. राशि, मो. कमाल, रंजन सिंह, गोरेलाल यादव, मनोज यादव, राजकुमार पासवान, काली महतो, जदयु प्रखंड अध्यक्ष शीतल मेहता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

चंद्रशेखर सिंह
अलीगंज, जमुई       |     16/03/2018, शुक्रवार

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ