जमुई : टिहिया निवासी डॉ. निरंजन सिंह भारतीय विज्ञान कांग्रेस में देंगे व्याखान, जिले के लोग हर्षित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

A venture of Aryavarta Media

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 28 December 2022

जमुई : टिहिया निवासी डॉ. निरंजन सिंह भारतीय विज्ञान कांग्रेस में देंगे व्याखान, जिले के लोग हर्षित

रिपोर्ट  :- शुभम मिश्र,
              सह-संपादक,Gidhaur.com
खैरा, जमुई (Khaira,Jamui)28-12-2022
जिले के खैरा प्रखंडान्तर्गत टिहिया गांव निवासी डा.निरंजन सिंह का चयन भारतीय विज्ञान कांग्रेस के अधिवेशन में उनके आर्टिकल " नई शिक्षा नीति 2020 द्वारा शिक्षा को समाज से जोड़ने के महत्व " को लेकर हुआ है।इस विषय पर उनका व्याख्यान आगामी 5 जनवरी 2023 को आर.टी.एम विश्वविद्यालय नागपुर,महाराष्ट्र में होगा।यह कार्यक्रम आगामी 3 जनवरी से 7 जनवरी तक होगा।

 वहीं बताते चलें कि 1968 ई. में जन्में प्रतिभा के धनी श्री सिंह ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जमुई जिले से करने के पश्चात बिहार के विभिन्न विश्वविद्यालयों से उच्च शिक्षा प्राप्त कर पटना विश्वविद्यालय से पी.एच.डी की उपाधि हासिल की।वर्तमान में आर.एस.शारदा शिक्षा महाविद्यालय हाजीपुर, वैशाली में प्राचार्य के पद पर कार्यरत रहते हुए शिक्षा जगत में एक अलग पहचान बनायी है।

निरंजन सिंह उन गिने-चुने शिक्षाविदों में से एक है जो समाज के युवाओं को शिक्षित कर रोजगार की राह पर लाने का प्रयास किये हैं।विनम्र स्वभाव एवं समाजिक होने के कारण उन्होंने समाज में एक अलग एवं अमिट पहचान बनायी है।

वहीं बतादें कि पिछ्ले महीने उन्हें पाटलिपुत्रा विश्वविद्यालय का सीनेट सदस्य चुना गया है।उनके आर्टिकल का भारतीय विज्ञान कांग्रेस के अधिवेशन में सम्मिलित होने पर चिकित्सक डा.सुधीन्द्र नाथ मिश्र, समाजसेवी पंकज सिंह,सुप्रसिद्ध साहित्यकार ज्योतीन्द्र मिश्र सहित दर्जनों शिक्षाविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने बधाई दी है।



Post Top Ad