गिद्धौर स्थित JDU कार्यालय में मनाया गया CM नीतीश कुमार 70 वां जन्मोत्सव - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

सोमवार, 1 मार्च 2021

गिद्धौर स्थित JDU कार्यालय में मनाया गया CM नीतीश कुमार 70 वां जन्मोत्सव

 


GIDHAUR / गिद्धौर (न्यूज़ डेस्क) :- सोमवार को प्रखंड जदयू कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा सूबे के मुखिया व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 70वां जन्मदिवस विकास दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष कृष्ण कुमार रावत के देखरेख में जदयू नेता शैलेंद्र कुमार अशोक केशरी, 


जयनंदन सिंह, अजीत कुमार, मुन्ना गोपाल केशरी, सच्चिदानंद रावत, मनोज रावत, मदन मंडल,


निरंजन मंडल सहित कई जदयू कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जन्मोत्सव की खुशियों का इजहार किया। वहीं, मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा बिहार के विकास के लिये किये जा रहे कार्यों व उपलब्धियों पर चर्चा की। वहीं, मौके पर कार्यकर्ताओं ने इस जन्मोत्सव पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिये ईश्वर से उन्हें दीर्घायु बनाये रखने कि कामना भी की। 


इस मौके पर जदयू नेता नीरज सिंह, भगवान दास मंडल, गुरुदत्त प्रसाद, कृष्ण राम, फौदी प्रसाद यादव, पूर्व मुखिया नारायण यादव, जगदेव मंडल आदि मौजूद थे।


 Edited by : Abhishek Kr. Jha


#Gidhaur, #Politics, #GidhaurDotCom

Post Top Ad -