अलीगंज पहुंचे DDC, योजनाओं को लेकर अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

बुधवार, 4 मार्च 2020

अलीगंज पहुंचे DDC, योजनाओं को लेकर अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

अलीगंज (चन्द्रशेखर आज़ाद) :- प्रखंड के मुख्यालय स्थित अंबेदकर भवन में बुधवार को उप विकास आयुक्त अरूण कुमार ठाकुर ने प्रखंड के विभिन्न विभागों के अधिकारियोंव कर्मचारियों के साथ बैठक कर नल जल , जल जीवन हरियाली, स्वच्छता, मनरेगा, आंगनबाडी सहित योजनाओं की समीक्षा बैठककर अधिकारियों को तमाम योजनाओं में तेजी लाने का निर्देश देते हुए कि योजनाओं को जल्द से जल्द पुरा करें ताकि आमजनों को इसका फायदा मिल सके।

उन्होंने प्रखंड के तमाम योजनाओं को लागू कर योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने का निर्देश दिया।डीडीसी ने बारी-बारी से सभी योजनाओं की समीक्षा की। डीडीसी ने प्रखंड के कैयार व अवगीला-चौरासा पंचायत में पहुंचकर नल जल योजना का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि सरकार के सात निश्चय योजनाओं में जल जीवन हरियाली व घर -घर नल जल के तहत हर घरों तक पानी पहुंचाने का निर्देश दिया। उन्होंने संवेदक को नल जल के तहत हो पंचायत के वार्ड में तेजी कार्य करने का निर्देश भी दिया।

मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मो. शमशीर मलिक ,कार्यक्रम पदाधिकारी पदाधिकारी स्मृति पुष्प, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी कुमारी बिन्दु के अलावे आवास सहायक ,कार्यपालक सहायक , विकास मिित्रआ व पंचायत सचिव के अलावे रोजगार सेवक मौजूद थे।

Responsive Advertisement