गिद्धौर : ABVP के निहाल वर्मा की माँ का आकस्मिक निधन, कार्यकर्ताओं में शोक - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शुक्रवार, 3 जनवरी 2020

गिद्धौर : ABVP के निहाल वर्मा की माँ का आकस्मिक निधन, कार्यकर्ताओं में शोक


गिद्धौर (न्यूज़ डेस्क) :-

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् जमुई के जिला संयोजक निहाल वर्मा की माँ बसंती देवी का गुरुवार मध्य रात्रि लगभग 9 बजे आकस्मिक निधन हो गया। वे 52 वर्षीय थी। वह लगभग दो महीनों से बीमार चल रही थी। उनका इलाज कोलकाता से चल रहा था। इस दौरान उन्होंने अंतिम सांस अपने पैतृक आवास गिद्धौर में ली।


उनके निधन के पर निहाल समेत पुरे परिवार को विद्यार्थी परिषद् जमुई जिला के सभी कार्यकर्ता समेत कई गणमान्य पहुंच कर ढाढ़स बढ़ाया। वह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ कर गई है। उनका अंतिम संस्कार गिद्धौर उलाई नदी के तट पर किया गया।  एबीवीपी के हज़ारो कार्यकर्ताओ एवं छात्र-छात्राओं ने निहाल वर्मा  का ढाढ़स बढ़ाया एवं श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दिवंगत आत्मा के शांति हेतु प्रार्थना की।

Post Top Ad -