बिहार पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्यंजय सिंह को अमेरिका से बुलावा - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

सोमवार, 2 जुलाई 2018

बिहार पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्यंजय सिंह को अमेरिका से बुलावा

Gidhaur.com (पटना) : अमेरिका में राणा संगठन काफ़ी लोकप्रिय है। इस संगठन में राजपूतों के अलावे अन्य समाज के भारतीय काफ़ी संख्या में जुड़े है। तथा कई प्रान्त में संगठन के पद पर है। अमेरिका के हर प्रांत में राणा संगठन है। अमेरिका में भारतीयों का एक काफ़ी मज़बूत संगठन है। कोई भारतीय अमेरिका में कोई हेल्फ़ की आशा में भटकता है तो ये संगठन काफ़ी हेल्प़ करता है। कई भारतीय राजनेता का ये संगठन स्वागत कर चुका है। राजनाथ सिंह, राजवर्धन सिंह राठौर का इस संगठन ने अमेरिका दौरा में स्वागत किया है। अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में भी इस संगठन का कभी महत्व बढ़ जाता है।
   
इस वर्ष भारत से केंद्रीय मंत्री बीके सिंह एवं बिहार से पुलिस एसोसीएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह जो समाज सेवा में बिहार व देशभर में काफ़ी लोकप्रिय है, उनको आमंत्रण भेजा है।

अनूप नारायण
पटना      |       02/07/2018, सोमवार

Responsive Advertisement