अलीगंज : प्रखंड कार्यालय परिसर में हो रहा शौचालय निर्माण, बीडीओ ने किया निरीक्षण - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शनिवार, 17 फ़रवरी 2018

अलीगंज : प्रखंड कार्यालय परिसर में हो रहा शौचालय निर्माण, बीडीओ ने किया निरीक्षण

Gidhaur.com (अलीगंज/जमुई) : अलीगंज प्रखंड कार्यालय में शौचालय नहीं रहने से प्रखंड कर्मियों के साथ-साथ प्रखंड कार्यालय में आये लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। खासकर प्रखंड कार्यालय आने वाली महिलाओं को काफी दिक्कतो के दौर से गुजरना पड़ता था। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रखंड कार्यालय परिसर में शौचालय का निर्माण शुरू कर दिया गया है।

शनिवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी मो. जफर इमाम ने बन रहे शौचालय निरीक्षण किया। उन्होंने ने बताया कि स्वच्छता अभियान को ध्यान में रखते हुए प्रखंड कार्यालय परिसर में शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है। शौचालय बनने से प्रखंड कर्मियों के साथ-साथ प्रखंड आये जनप्रतिनिधियों एवं आमजन को सहुलियत होगी। शौचालय नही रहने से लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता था। शौचालय नही रहने से लोग खुले में शौच करने को विवश थे।

उन्होंने कहा कि शौचालय निर्माण पर सरकार भी कृत संकल्पित हैं और घर-घर शौचालय निर्माण की मुहीम चलायी गयी है। सरकार शौचालय निर्माण करने पर अनुदान की राशि के तौर पर प्रति शौचालय की दर से बारह सौ रूपये दे रही है। शौचालय बनाने के बाद राशि लाभुक के खाते में भेज दिया जाता है।

चंद्रशेखर सिंह
अलीगंज, जमुई       |      17/08/2018, शनिवार

Post Top Ad -