सोनो : वार्ड सदस्यों की बैठक आयोजित, बीडीओ पर लगाया दिग्भ्रमित करने का आरोप - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

बुधवार, 9 अगस्त 2017

सोनो : वार्ड सदस्यों की बैठक आयोजित, बीडीओ पर लगाया दिग्भ्रमित करने का आरोप


Gidhaur.com - सोनो   |   मंगलवार को प्रखंड कार्यालय सोनो में वार्ड सदस्यों की एक बैठक संजय मंडल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में सोनो प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार पर आरोप लगाते हुए कहा गया कि प्रखंड क्षेत्र के किसी भी वार्ड सदस्य द्वारा बिहार सरकार के सात निश्चय योजना से संबंधित जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी से पूछे जाने पर किसी प्रकार की जानकारी उपलब्ध नहीं कराई जाती है। साथ ही कहा जाता है कि उपरोक्त योजना समाप्त हो गई है। इसके अलावा सात निश्चय योजना को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ढकोसला बताते हुए उनका अपमान किया जाता है। साथ ही यह कह कर दिग्भ्रमित किया जाता है कि इस योजना का कार्य पुराने तरीके से मुखिया द्वारा किया जाएगा। ऐसे में वार्ड सदस्यों को योजना के क्रियान्वयन की सही से जानकारी नहीं मिल पा रही है। इस बैठक में वार्ड सदस्य देवेन्द्र कुमार, उर्मिला देवी, शबाना खातुन, लक्ष्मी देवी, नागेश्वर यादव, छोटंकी यादव, फुलो देवी एवं मालती देवी सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे। 

(चन्द्रदेव बरनवाल)
सोनो   |   09/08/2017, बुधवार 
www.gidhaur.com 

Post Top Ad -