सीमित समय में बहने बांधेंगी राखी, लगेगा चंद्रग्रहण - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

रविवार, 6 अगस्त 2017

सीमित समय में बहने बांधेंगी राखी, लगेगा चंद्रग्रहण

भाई-बहन के असीम स्नेह का पर्व रक्षाबंधन 7 अगस्त को है। लेकिन इस बार इस त्योहार पर भद्रा के साथ ही चंद्रग्रहण का साया भी रहेगा। इसलिए इस बार राखी के दिन सूतक भी लगेगा। सूतक लगने से पहले भद्रा का असर रहेगा। चंद्रग्रहण रात 10.53 बजे से शुरू होगा। चंद्रग्रहण से 9 घंटे पहले यानी दोपहर 1.53 बजे से सूतक लग जाएगा। सुबह 11.04 बजे तक भद्रा काल का असर रहेगा। चूंकि चंद्रग्रहण के सूतक और भद्रा दोनों में ही शुभ कार्य वर्जित हैं, इसलिए इन दोनों के बीच का समय राखी बांधने के लिए शुभ है। सुबह 11.05 बजे से लेकर दोपहर 1.52 मिनट तक आप रक्षा बंधन का त्योहार मना सकते हैं। 

(सिंटू राज)
gidhaur.com  |  06/08/2017, रविवार 

Post Top Ad -