जमुई के पितंबर गाँव मे हुआ रिकॉर्डिंग स्टूडियो का उद्घाटन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

बुधवार, 31 जुलाई 2019

जमुई के पितंबर गाँव मे हुआ रिकॉर्डिंग स्टूडियो का उद्घाटन

[न्यूज़ डेस्क | अभिषेक कुमार झा] :-
जमुई जिले के पितबर गांव स्थित रुद्राक्षी रिकॉर्डिंग स्टूडियो का उद्घाटन लोजपा के युवा प्रदेश महासचिव लोजपा सह युवा जिलाध्यक्ष राष्ट्रदीप सिंह के द्वारा किया गया।


इस उद्घाटन समारोह में भोजपुरी फ़िल्म के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के साथ काम करने वाले सहयोगी कलाकार शुभम सिंह, सुपरहिट गायक बाबुल सिंह भी उनके साथ नजर आए।
समारोह में युवा जिलाध्यक्ष राष्ट्रदीप सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। पितम्बर गाँव मे रोकॉर्डिंग स्टूडियो खुलने पर शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रदीप सिंह ने कहा कि इस जगह पर अपनी आवाज़ के जलवे बिखेर कर अपने इलाके की शान को अब बढ़ावा मिल सकेगा।


स्टूडियो के निर्माता चंद्रकांत पाण्डेय सह गायक निवास पाण्डेय निर्देशक ने बताया कि इस रिकॉर्डिंग स्टूडियो में भोजपुरी, मैथली, कोरठा, एवं हिंदी गाने का भी ऑडियो-वीडियो बनाया जाएगा।  मौके पर पितम्बर गाँव के दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।

Post Top Ad -