Breaking

चकाई/जमुई (Chakai/Jamui), 30 अक्टूबर 2026, शुक्रवार (रिपोर्ट : लालू कुमार) : जिले में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता भगाओ’ अभियान के तहत प्रबुद्ध जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन भाजपा मंडल अध्यक्ष सह 20 सूत्री उपाध्यक्ष चकाई कृष्ण कुमार गुप्ता ने किया। इसमें विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्ध नागरिकों, शिक्षाविदों, समाजसेवियों, व्यवसायियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में देश की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती और संवैधानिक संस्थाओं की भूमिका पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि कुछ लोग आंदोलन के नाम पर चुनी हुई सरकार को अस्थिर करने का प्रयास कर रहे हैं। साथ ही लोकतांत्रिक मर्यादाओं और संवैधानिक व्यवस्था के संरक्षण पर विचार रखे।

मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष प्रो. दुर्गा प्रसाद केशरी ने कहा –
लोकतंत्र की मजबूती, संवैधानिक मर्यादाओं का सम्मान और राष्ट्रहित में नागरिकों की भागीदारी आवश्यक है।

वहीं, कृष्ण कुमार गुप्ता ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध का अधिकार सभी को है, लेकिन आंदोलन संवैधानिक दायरे और मर्यादाओं के भीतर होना चाहिए।

मौके पर पंडित अनिल मिश्रा, डॉ. सुनील वर्णवाल, शैलेन्द्र झा, पंकज कुमार गुप्ता, राजानंद केशर, अमरजीत राय, नरसिंह पासवान, चन्द्रकिशोर पाण्डेय, जिला मंत्री शालिग्राम पाण्डेय, जिला प्रवक्ता धर्मवीर आनंद, अमित दुबे, मनोज पोद्दार, गणेश राय, नकुल यादव, प्रकाश वर्मा, प्रमोद कुमार यादव, उमा साह, पवन केशरी एवं भुनेश्वर यादव सहित कई लोग उपस्थित रहे।