गिद्धौर बाजार में सार्वजनिक शौचालय की कमी से महिलाएं हो रही हैं परेशान - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शनिवार, 13 सितंबर 2025

गिद्धौर बाजार में सार्वजनिक शौचालय की कमी से महिलाएं हो रही हैं परेशान

गिद्धौर/जमुई। गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र में स्थित आठ पंचायतों का प्रमुख व व्यस्त बाजार गिद्धौर है, जहां प्रतिदिन हजारों लोगों की आवाजाही होती है। गिद्धौर बाजार में प्रमुख बैंकों की शाखाएं, डाकघर, अस्पताल, विद्यालय एवं प्रखंड सह अंचल कार्यालय जैसी महत्वपूर्ण सुविधाएं स्थित हैं। इसके बावजूद यहां बुनियादी नागरिक सुविधाओं का अभाव देखने को मिल रहा है। सबसे बड़ी समस्या बाजार क्षेत्र में सार्वजनिक यूरिनल प्वाइंट का न होना है।

गिद्धौर बाजार में लगभग 20 गांवों से लोग खरीदारी और अन्य कार्यों के लिए आते हैं, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल होती हैं। लेकिन सार्वजनिक शौचालय की अनुपलब्धता के कारण महिलाओं को भारी असुविधा और शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय महिलाओं का कहना है कि यदि उन्हें बाजार में कुछ घंटे रुकना पड़ जाए, तो अत्यंत असहज स्थिति उत्पन्न हो जाती है।
पुरुषों को भी समस्या होती है, लेकिन महिलाओं के लिए यह स्थिति और भी कठिन होती है। इसके बावजूद संबंधित विभाग और प्रशासन इस गंभीर समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से गिद्धौर बाजार क्षेत्र में सार्वजनिक शौचालय निर्माण की मांग की है ताकि आम जनता, विशेषकर महिलाओं को सुविधा मिल सके और गिद्धौर की बदलती सूरत के साथ इसकी बुनियादी संरचनाएं भी विकसित हों।

Post Top Ad -