ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर गिद्धौर में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा इलाका - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Post Top Ad - Contact for Advt

1000914539

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

सोमवार, 19 मई 2025

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर गिद्धौर में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा इलाका

1000898411
1001107393
गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 19 मई 2025, सोमवार : भारतीय सेना द्वारा हाल ही में सफलतापूर्वक अंजाम दिए गए ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) की सफलता पर पूरे देश में गर्व की लहर है। इसी क्रम में गिद्धौर में भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) की ओर से सोमवार देर शाम तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें भारी संख्या में स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

तिरंगा यात्रा की शुरुआत पंचमंदिर से हुई, जो लॉर्ड मिंटो टावर चौक पर जाकर संपन्न हुई। यात्रा का नेतृत्व भाजपा गिद्धौर मंडल अध्यक्ष राजा बाबू केशरी ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा थामे भारत माता की जय और वंदे मातरम् जैसे नारों से पूरे क्षेत्र को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राजा बाबू केशरी ने कहा—
ऑपरेशन सिंदूर ने एक बार फिर साबित किया कि भारत अपनी सुरक्षा और संप्रभुता के साथ किसी भी स्तर पर समझौता नहीं करता। यह महज एक सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि हमारे देश के शौर्य और पराक्रम की मिसाल है।
वहीं, भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष शंभू कुमार केशरी ने कहा कि यह यात्रा सिर्फ जश्न नहीं, बल्कि देश के प्रति समर्पण, एकता और जागरूकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सेना के इस पराक्रम से हर भारतवासी गौरवान्वित है।

इस तिरंगा यात्रा (Tiranga Yatra) में मंडल अध्यक्ष राजा बाबू केशरी, जिला कोषाध्यक्ष शंभू कुमार केशरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष रंजीत कुमार साव, महामंत्री शिवशंकर तांती, अन्तरयामी झा, उपाध्यक्ष सच्चिदानंद झा, राजीव कुमार साव उर्फ पिंकू साव, चन्दन कुमार केशरी, प्रभाकर कुमार, पप्पू सिन्हा, बच्चू तांती, शक्ति केन्द्र प्रमुख विकास कुमार सिंह उर्फ सोनू, मंत्री दिगंबर झा, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ सदस्य मनोज रजक, बीस सूत्री सदस्य मुनि यादव, बूथ अध्यक्ष मुकेश कुमार साव, आरएसएस गिद्धौर खंड कार्यवाह डॉ. संजय मंडल, भाजपा नेता कुणाल सिंह, कुमार सुदर्शन सिंह, गौतम सिंह, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी बृजनंदन सिंह, पूर्व जिला मंत्री अजय पासवान, गरसंडा के पूर्व मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह और राजेश मंडल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण शामिल हुए।

Post Top Ad -