ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस के चकाई प्रखंड अध्यक्ष बने धर्मवीर आनंद, नई टीम का हुआ गठन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

सोमवार, 26 मई 2025

ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस के चकाई प्रखंड अध्यक्ष बने धर्मवीर आनंद, नई टीम का हुआ गठन

चकाई/जमुई। ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस की कार्यकारी टीम ने बीते रविवार को चकाई प्रखंड में एक विशेष बैठक का आयोजन किया। इस दौरान पूर्व कमिटी को भंग कर नई प्रखंड कमिटी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से धर्मवीर आनंद को चकाई प्रखंड अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।

नवगठित कमिटी में अन्य पदाधिकारियों के रूप में नवीन कुमार सिन्हा को महासचिव, राकेश कुमार सिन्हा को कोषाध्यक्ष, दिलीप कुमार सिन्हा और संदीप कुमार सिन्हा को उपाध्यक्ष, अनंत कुमार सिन्हा को सचिव, श्यामनंदन सहाय एवं धनंजय कुमार सिन्हा को सचिव पद पर मनोनीत किया गया।
इस अवसर पर सभी नवचयनित पदाधिकारियों को अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। उपस्थित वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सभी को बधाई दी और आशा जताई कि नई टीम के नेतृत्व में चकाई प्रखंड संगठनात्मक दृष्टि से सशक्त होगा तथा समाज के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाएगा।

बैठक में जीकेसी के जमुई जिलाध्यक्ष प्रवीण सिन्हा, महासचिव प्रभात सिन्हा, उपाध्यक्ष विकास सिन्हा, सचिव नीरज सिन्हा, बमशंकर सिन्हा, जयनंदन सिन्हा, संजय सिन्हा सहित कई गणमान्य कायस्थ बंधु मौजूद रहे।

Post Top Ad -